जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

यशोदा बाई कन्याशाला खितौला में शिक्षकों व छात्राओं ने किया सरस्वती पूजन

शिक्षिकाएं व छात्राओं ने गाये वासन्तेय गीत जबलपुर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। सिहोरा तहसील क्षेत्र के यशोदा बाई कन्या शाला में माँ सरस्वती के जन्मोत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौला बाजार में शाला प्राचार्य सहित  समस्त महिला शिक्षिकाओ ने पीले  परिधान में सुसज्जित होकर स्थापित मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा के स्थल पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वहीँ विद्वान पंडित धीरेन्द्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व स्वस्तिवाचन कराते हुए  पूजन अर्चन कराया गया। वीणा वादिनी के प्रतिमा पर  शाला प्राचार्य श्रीमती शांति कुटार ने माला व पुष्प चढ़ाकर उनकी आराधना सहित हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया । इस दौरान महिला शिक्षिकाओ व छात्राओं ने देशी वाद्ययंत्रों की धुन पर माँ सरस्वती के व वासन्तेय गीतों का सुमधुर भजनों का गायन किया। प्रसाद वितरण के दौरान उपस्थित जयप्रकाश तिवारी ,अरविंद ज्योतिषी, ओपी त्रिपाठी, डी के गौतम, योगेंद्र मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी,नरेश पटेल सहित शिक्षक स्टाप उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88