जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सफाई व्यवस्था ठप्प हुई त्यौहार मै भी

जबलपुर दर्पण। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सैय्यद ताहिर अली ने बताया कि जोन क्रमांक 14 के वार्डो मै सफाई व्यवस्था नदारत थी ईद का त्यौहार होने के बाद भी राम नगर , अमखेरा रोड सरदार की बाड़ी मै ना ही सफाई हुई दुखद विषय है नगर निगम कमिश्नर ओर स्वास्थ्य अधिकारी संज्ञान लेना चाहिए और तुरंत सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए ताहिर अली ने बताया कि लगातार सफाई व्यवस्था चरमरा रही है वारिश के पूर्व नाले नलियों की सफाई होनी चाहिए परन्तु कुछ नहीं हो रहा है आने वाले भारी जलप्लावन से निपटना पड़ेगा निगम प्रशासन को पूर्व में सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाए जल्द ही नगर निगम आयुक्त से मिलकर इस पर चर्चा की जाएगी।



