पुलिस के संरक्षण में जगह जगह बिक रही अवैध शराब

पुलिस के रवैया से जनप्रतिनिधी त्रस्त,पुलिस वसूली में मस्त
पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। जिले की पाटन तहसील कृषि के मामले में प्रदेश में मिनी पंजाब के नाम से जानी जाती है लेकिन इस समय युवा पीढ़ी पंजाब की तर्ज पर शराब, गांजा इसके साथ ही नशीले इंजेक्शन लेने उतारू है। नगर में जगह जगह लगने वाले अंडो के ठेलों से अवैध शराब परोसने के दृश्य आपको देखने मिल जाएंगे जबकि नशे के कारोबारियों पर सक्त कार्यवाही करने के आदेश जिला प्रशासन ने दिए है। पुलिस की कार्यप्रणाली से पाटन तहसील के जनप्रतिनिधी त्रस्त है। वही पाटन पुलिस अवैध वसूली करने में मस्त है।
यदि ग्रामीण क्षेत्रों की बात करे तो शराब दुकान के संचालक ही अपने लड़कों को पुलिस के हवाले कर देते है जिससे छोटा मोटा मामला बनाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करके पाटन पुलिस अपनी ही पीठ थपथपा सके लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। आपको पाटन तहसील के अंतर्गत आने वाली सभी 83 ग्राम पंचायत के लगभग सभी ग्रामों में अवैध शराब परोसने के दृश्य देखने मिल जाएंगे।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पाटन पुलिस कि भूमिका निष्क्रिय है पेट्रोलिंग के नाम पर अपना हाप्ता वसूली करने ग्रामों में आती है। नशे के कारण गांव में आय दिन विवाद होते रहते है। नशे की लत के कारण घरों की माताएं बहनें, बड़े बुजुर्ग छोटे बच्चे सभी परेशान है। मदिरा शौकीनो का कहना है हमको अपनी शराब लेने पाटन नहीं जाना पड़ता शराब संचालक द्वारा हमारे गांव में ही उनके द्वारा माल सप्लाई किया जाता है। यह कारोबार पुलिस के संरक्षण में फलफूल रहा है।



