खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर के सर्वांगीण विकास के लिए:पत्रकार साथियों से चर्चा कर मांगे सुझाव

पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। आज नगर परिषद पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष शक्ति देवकुमार यादव के द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर बीते 100 दिनों में नगर परिषद के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा कर नगर के पत्रकारों से नगर विकास के सन्दर्भ में सुझाव मांगे गए। साथ ही स्वच्छता के मामले में नगर परिषद पाटन का प्रदेश में प्रथम रेंक एवं देश में 7 वी रेंक लगने पर सभी पत्रकार साथियों ने अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष शक्ति देवकुमार यादव और नगर परिषद के सभी अधिकारीयों कर्मचारियो को बधाई दी। इसके अलावा प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों ने प्रेस क्लब के ऑफिस के लिए स्थान आवंटन के आग्रह पर तत्काल निर्णय लेते हुए आगामी समय में नगर परिषद कार्यालय की निर्माणधीन बिल्डिंग में प्रेस क्लब के ऑफिस हेतु एक रूम आवंटन कर प्रेस क्लब को देने पर अपनी सहमति दी। पत्रकार साथियों के द्वारा नगर के सप्ताहिक बाजार के दिन यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने एवं रोड़ पर लगने वाली दुकानों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा हुई जिस पर बाजार विभाग के कर्मचारी को सक्त निर्देश दिए है रोड़ पर एक भी दुकान नहीं लगनी चाहिए सभी दुकानें कवर्डनाले के ऊपर लगे। साथ ही नगर की रोड़ पर उड़ने वाली धूल एवं नगर विकास की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88