धीरे-धीरे उतर रहा विश्नोई का जादू:विकास हुआ बेकाबू

पाटन नप्र/जबलपुर दर्पण। एक समय था जब पाटन का विकास काबू में था तब पुलिस चौकी से चौधरी मोहल्ला होते हुए बस, ट्रक, टैक्टर ट्राली आसानी से सड़क से गुजरते थे। जब से पाटन में विकास की गंगा बही है तब से जनता जनार्दन को समझ नहीं आ रहा विकास किसका हुआ है। अभी कुछ समय पहले माननीय ने नगर की मुख्य सड़क पाटन से चौधरी मोहल्ला तक चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया था जिसमें राहुल मेडिकल से चौधरी मोहल्ला तक रोड़ के दोनों ओर के अतिक्रमण पर नगर वासियों से माननीय ने विस्तार से चर्चा की थी जिस पर सभी अतिक्रमण धारियों ने खुद अपना अतिक्रमण हटाने का माननीय को वचन पत्र दे दिया और मुख्यमंत्री के हाथों सभी ने अपना सम्मान करा लिया अब सभी लोग अपना अतिक्रमण हटाने तैयार नहीं हैरानी तो तब हुई जब नगर परिषद पाटन द्वारा सभी को कई बार नोटिस दिए लेकिन मामला जस का तस अटका पड़ा है। जबकि नियम अनुसार 5 फुट जमीन आगे छोड़कर मकान बनना था ताकि जनहित में उक्त जमीन पर रस्ता, नाला या अन्य जनहित के कार्य किए जा सके लेकिन वोट बैंक के चक्कर में माननीय की योजना धरी की धरी रह गई।



