अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
आकाशीय बिजली गिरने से 2 व्यक्ति की मौत,1 घायल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोसलपुर थाना प्रभारी एनआर सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार दोपहर 3-30 बजे ग्रांम अगरिया मझगवॉ निवासी महेश प्रसाद लोधी उम्र 50 वर्ष के सिंदुरसी स्थित खेत में मुन्नीलाल काछी, दिलीप बर्मन, शिवचरण यादव जुताई कर रहे थे,महेश प्रसाद लोधी खेत में काम कर रहा था, अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मुन्नी लाल काछी एवं महेश प्रसाद लोधी की मृत्यु हो गयी,दिलीप बर्मन भी साधरण रूप से घायल हुआ है,शिवचरण यादव को कोई चोट नहीं आयी है, मौके पर मिला भी नहीं है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच लिया है।



