जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पशु सेवा व मानव सेवा आपके जीवन में चार चांद लगा देगी-राज्यपाल श्री पटेल

जबलपुर दर्पण। मूक पशुओं के चिकित्सा का ज्ञान और संस्कार आपके जीवन में सुख समृद्धि लाये पशु सेवा व मानव सेवा आपके जीवन में चार चांद लगा देगी ।यह उद्गार राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आज नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में उपाधियों से विभूषित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा। विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रोफेसर डॉ आदित्य कुमार मिश्रा ने दीक्षांत भाषण दिया। उन्हें विश्व विद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की गई। इनके साथ ही विश्व विद्यालय के 968 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से सम्मानित किया गया। इनमें 37 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। राजपाल श्री पटेल ने कहा कि यदि मनुष्य को कोई बीमारी होती है तो तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच जाता है, लेकिन जो बोल नहीं पाते हैं ऐसे पशुओं के चिकित्सा का ज्ञान आपने लिया है उनके उपचार की विधि सीखी है अतः उस ज्ञान और संस्कार को पशु सेवा में लगायें और अपने ज्ञान को सार्थक करें। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख महामानव थे, उनके विचारधारा का अनुसरण कर यह विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है ।विश्वविद्यालय के इस भाव से नानाजी देशमुख की आत्मा को जहां भी होगी सांत्वना मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतिज्ञा लेते हुये आपके मन में यह भाव जरूर प्रकट हो रहा होगा कि जो बोल नहीं पा रहे हैं, जो अपना दुख व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं उनकी सेवा का आपने काम लिया है । अतः उन मूक प्राणियों कि सहृदयता के साथ सेवा करें। कभी-कभी मनुष्यों की गलती के कारण बेजुबान पशु परेशान होते हैं और वह प्लास्टिक जैसे पदार्थ को अपना आहार बना लेते हैं ऑपरेशन के दौरान जब यह निकलता है तब पता चलता है कि उन्हें इससे कितना पीड़ा होती होगी ।
राज्यपाल ने कहा कि पशुपालन विभाग व कृषि परस्पर जुड़ी हुई है ।प्रायः महिलाएं पशुपालन से जुड़ी रहती हैं और यह उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण भी है। आज पशुधन रोग नियंत्रण, डेयरी विकास आदि क्षेत्रों के लिए क्षेत्रों में युवाओं के लिए बहुत संभावनाएं हैं। सेवा की भाव से काम करें,तो निश्चित ही यह फलीभूत होगा । उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए उठाये गये कदमों की सराहना भी की। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्यमशीलता की सोच विकसित करे तथा छात्रों में नौकरी चाहने वाले की जगह नौकरी देने वाले का ज्ञान व संस्कार प्रसारित करें । श्री पटेल ने कहा कि उनका सौभाग्य है की आज जबलपुर में नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया इसके पूर्व में सतना में भी अनावरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में आकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। राजपाल श्री पटेल ने कहा जो भी आज प्रतिज्ञा ली है उसे पूरा करें माता-पिता की सेवा करने के साथ मातृभूमि की सेवा करना ना भूलें।
दीक्षांत समारोह के दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री प्रेम सिंह पटेल,विधायक सुशील तिवारी इंदु, विश्वविद्यालय के कुलपति सीता प्रसाद तिवारी, प्रमुख सचिव पशुपालन व डेयरी गुलशन बामरा एवं विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निशक्त जन आयुक्त संदीप रजक भी मौजूद थे। दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति श्री तिवारी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी तथा दीक्षांत समारोह के स्मारिका का विमोचन भी कराया। समारोह के समापन पर विश्व विद्यालय की ओर से राज्यपाल तथा पशुपालन एवं डेयरी मंत्री का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88