नवीन मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़े:प्रमोद चतुर्वेदी,तहसीलदार पाटन

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की पाटन विधान सभा के अंतर्गत आने वाले पाटन ब्लाक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में नए महिला पुरुष मतदाताओ के नाम जोड़े जा रहे है। इसके साथ ही मतदाता पहचान पत्र में सुधार कार्य के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। आज तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी के द्वारा मतदान केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया साथ ही केंद्र पर नाम जुड़वाने आए नए मतदाताओ से चर्चा कर लोगो को जागरूक करने की बात कही जिन के अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़े है वह भी केंद्र पर आकर अपना नाम जुड़वा ले। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को 18 से 19 वर्ष के नवीन मतदाताओं एवम महिला मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश मौके पर दिए गए।



