श्री बांगा, सेवा सम्मान से अलंकृत, मनमोहन अध्यक्ष बने

जबलपुर दर्पण। जबलपुर सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा प्रेम नगर में सिख सेवक जत्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सरदार गजेंद्र सिंह बंगा, अमरजीत सिंह तलूजा , महेंद्र सिंह खनूजा एवं मरणोपरांत स्वर्गीय ज्ञान सिंह आहूजा एवं स्वर्गीय महेंद्र सिंह तलूजा को सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। इन्हें अभिनंदन पत्र शाल एवं सिरोपा प्रदान किया गया । ज्ञात हो कि सिख सेवक जत्था विगत 62 वर्षों से राष्ट्रीयस्तर के विश्वविख्यात रागी जत्थे ,प्रचारक ,कविगण एवं आर्टिस्ट आदि बुलाकर संस्कारधानी में श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस का आयोजन लगातार करता चला आ रहा है । इस मौके पर श्री बांगा ने युवा पीढ़ी हेतु अपने पद का त्याग किया एवं मनमोहन सिंह सलूजा को प्रधान एवं अवतार बांगा व रविंद्र सिंह चाना को उपाध्यक्ष, मनप्रीत सिंह आहूजा मिक्की को महासचिव परमजीत सिंह छाबड़ा को सह सचिव तथा रविंदर सिंह दुआ को कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह आहूजा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया ।



