ज.ने.कृ.वि.वि.की एनसीसी की छात्राएं कैंप हेतु रवाना

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी के मिश्रा जी की सद्प्रेरणा एवं कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के अधिष्ठाता डॉ. पी. बी. शर्मा के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय जबलपुर में संचालित 2 एम.प.ी गर्ल्स बटालियन की छात्राओं का आठ दिवसीय सी ए टी सी 7 कैंप का आयोजन जी.आर.सी. रामपुर में आयोजित किया गया है 2 एम.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. की अधिकारी डॉ. रजनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिवसीय कैंप में कृषि महाविद्यालय की 27 छात्राओं ने भाग लिया है जो कैंप के दौरान विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी में भाग लेंगी जिसमें मैप रीडिंग, ड्रिल, फायरिंग इसके साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक खेलकूद से संबंधित गतिविधियों में भाग लेंगी।



