सिहोरा थाना प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण

जबलपुर/सिहोरा। तहसील कार्यालय क्षेत्र के सिहोरा पुलिस थाना में बुधवार की दोपहर आक्सीजन दार पीपल के पौधे लगाए गए । प्राकृतिक आपदा एवं प्राणवायु की कमी को देखते हुए सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी अशोक तिवारी, सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, मझौली थाना प्रभारी प्रभात शुक्ला ,ए एस आई लाल बहादुर सिंह, के साथ आरक्षक लक्ष्मी प्रासाद, राजेश पटैल, राहुल पटैल, सन्तोष भालेश्वर ,अमन सिकरवार अन्य पुलिस की उपस्थिति में पीपल के पौधों रोपण थाना सिहोरा प्रांगण में किया गया।साथ ही इन पौधों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोहे की जाली सुरक्षित रखने के लिए लगाई गई । ताकि पौधे बड़े हो कर वातावरण को शुद्व प्रांगवायु हवा व छाया दे सकें ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



