कर्मचारियों की लंबित मांगो का निराकरण शीघ्र किया जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रदेष के लाखों कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगो के निराकरण हेतु मुख्य मंत्री महोद्य को पत्र लिखकर संगठन के माध्यम से अवगत कराया गया जिससे कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगो का निराकरण अतिषीघ्र प्रदेष शासन द्वारा किया जा सके। क्योंकि अभी तक देखा जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के मामले में मौन है जिससे कर्मचारियों की समस्याओ का अम्बार लगता जा रहा है यही वजह है कि प्रदेष के लाखों कर्मचारियों मे रोष बना हुआ है साथ ही वे हैरान, परेषान, हताष और हलाकान हैं कि आखिर कब होगा उनकी समस्याओ का निराकरण।
संघ ने आगे बताया कि प्रदेष के कर्मचारियों को केन्द्र की तर्ज पर मंहगाई भत्ता दिया जाए। पुरानी पेंषन बहाल की जाए जिससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवकोपार्जन हेतु बुड़ापे का सहारा पेंषन के रूप मे मिल सके। षिक्षकों को पदनाम पदोन्नती दी जाए जो कि अपनी सेवा काल में 40-42 वर्ष सेवा देने के बाद भी एक ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदेष के समस्त विभागों के स्टेनोग्राफरों का वेतनमान एकसमान कर 3600/ ग्रेड पे के आधार पर वेतन दिया जाए। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए क्योंकि वे सभी कार्य नियमित कर्मचारियों की भांती कर रहे हैं अतः उन्हे समान कार्य हेतु समान वेतन और अधिकार दिये जांए। अतिथि षिक्षकों एवं अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाए। प्रदेष के शासकीय सेवकों को 4स्तरीय, 8 वर्ष, 16वर्ष, 24वर्ष, एवं 30 वर्ष समयमान वेतनमान दिया जाए। 25 वर्ष की सेवा पूंर्ण करने वाले शासकीय सेवकों को पूंर्ण पेंषन का लाभ दिया जाए, आदि तमाम समस्याओं के अतिषीघ्र निराकरण हेतु मुख्य मंत्री महोद्य से पत्राचार कर मांग की गई है।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, दिनेष गौंड़, राकेष श्रीवास, शहीर मुमताज़, हेमंत ठाकरे, स्टेनली नाॅबर्ट, अफरोज़ खान, एनोस विक्टर, सतीष त्रिपाठी, राजकुमार यादव, राॅबर्ट फ्रांसिस, योगेष ठाकरे, आर.पी.खनाल, गुडविन चाल्र्स, आदि ने मुख्यमंत्री महोदय सें मांग की है कि प्रदेष के कर्मचारियों की समस्याओं का अतिषीघ्र निराकरण किया जाए।



