जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गीता करती हैं कार्यकर्ता भाव का जागरण

नरसिंह मन्दिर मे गीता जयन्ती महोत्सव संपन्न

जबलपुर दर्पण। श्रीमद्भागवत गीता परम पुरूषोत्तम साक्षात् भगवान श्री कृष्ण की दिव्य वाणी है । हरि का नाम स्मरण मात्र से पापों का नाश होता है । ऋषि मुनियों, संत महात्माओं के साथ घर घर गीता का पाठ अनिवार्य रूप में होना चाहिए । मन की चंचलता को शांत करने के लिए गीता से अच्छा कोई भी ग्रंथ नहीं है, मन की शांति, मोक्ष, धर्म और भोग की प्राप्ति सिर्फ गीता का सतत चिंतन मनन करना चाहिए ।
गीता का एकमात्र उद्देश्य कार्यकर्ता भाव का जागरण करना है, क्योंकि कार्य करने वाले श्री कृष्ण है हम मात्र संपादन कर रहे हैं ।
आध्यात्मिक, वैचारिक, दर्शन,कर्म की संपूर्ण व्याख्या मात्र गीता में है । जीवन में उतारने के लिए कालजयी वाणी है । युद्ध श्रेत्र में धर्म और कर्म की पूर्ण परिभाषा परिभाषित करने कुरूक्षेत्र में श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था । कर्त्तव्य पालन करना ही सर्वौच्च कर्म है । नैतिक मूल्यों के अवमूल्यन रोकने के लिए भारतीय संस्कृति के वेद उपनिषद् ग्रंथों का अध्ययन पठन हर घर में होना चाहिए ।गीता साक्षात सच्चिदानन्द श्री कृष्ण स्वरूप है, वर्तमान में विषाद, कुंठा से जल्दी से जल्दी छुटकारा पाने के लिए गीता का पाठ करना चाहिए । वेद मंत्रों को व्यवहार में लाना होगा । उक्त उद्गार गीता जयंती समारोह में नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में नरसिंहपीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंदास जी महाराज ,महामंडलेश्वर श्री केशव दास जी महाराज, अशोक तिवारी राष्ट्रीय संयोजक विहिप, कुलपति प्रो कपिल देव मिश्र, प्रो वीणा तिवारी, प्रो डा राधिका प्रसाद मिश्र, प्रो गायत्री सिन्हा, आचार्य वासुदेव शास्त्री, ईश्वरी प्रसाद तिवारी,श्री बालकदास जी महाराज, श्री हनुमान दास महाराज, डॉ वी के डांग ने व्यक्त किए ।
इस अवसर पर डा प्रदीप दुबे, श्याम साहनी, इंद्रमोहन भाटिया, गुलशन मखीजा, वेद प्रकाश जी, रमा शंकर कटारे, राममूर्ति मिश्रा, डा रमेश बसेडिया, भोला राम खत्री, गुलशन राय चक्रवर्ती, डॉ एच पी तिवारी, विष्णु पटेल, प्रवेश खेड़ा, डॉ संदीप मिश्रा, जगदीश साहू, मनोज नारंग , मुन्ना पांडे,विध्येश भापकर, राजेंद्र यादव, मनोज यादव, शरद काबरा, अरविंद पाठक, संजय तिवारी दिनेश मिश्र, डा के के पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनों ने आरती की ।
सनातन धर्म महासभा महिला मंडल की पार्षद शारदा कुशवाहा, उमा ठाकुर, अंजू भार्गव, इंदुमती प्यासी,अनिता मिश्रा,मीरा दुबे, अनुराधा सोधिया,
ने मोक्ष दायनी मां गीता की आराधना, पठन-पाठन, प्रवचन का लाभ लिया ।
कंठस्थ गीता पठन-पाठन और सस्वर पाठ के 50 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया ।
गीता जयंती महोत्सव में गीता परिषद, नरसिंहमंदिर गीता धाम , श्री सनातन धर्म महासभा, संस्कृत भारती, के सुधि जनों ने संपूर्ण गीता पाठ, आरती, कर सदुपदेशों को प्राप्त किया ।
वेद मंत्रों गीता के 18 अध्यायों का संपूर्ण पाठ श्री राम चंद्र वेद वेंदाग विधालय, नर्मदा संस्कृत वेद विद्यालय, के वैदिक आचार्यों ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88