दत्त मंदिर में लवकुश की रामायण का मंचन

जबलपुर दर्पण। श्री दत्त भजन मंडल में श्री दत्त जयंती उत्सव नामसप्ताह के तिसरे दिन भी सुबह गुरुचरित्रग्रंथ का पारायण किया गया. सायंकालीन महाआरती मे श्री रिंकू विज, अध्यक्ष नगर निगम, डॉ. संजय चौधरी अध्यक्ष भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ट, विलास ताम्हनकर, अरुण गायकी, अशोक जोशी, गिरीश खेर, मृदुला साने, मराठी ज्येष्ठ नागरिक महामंडळ, रामदास सेवा समिती, शारदा भजन मंडळ, सद्गुरु सेवा समिती, मंडळ के सदस्य शामिल हुए, इसी श्रृंखला मे रात्री “लवकुश की रामायण” नृत्य नाटिका की प्रस्तुती नवनृत्यांजली अकॅडमी समूह द्वारा दि गई. नाटिका मे भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के प्रमुख अंश को प्रदर्शित किया गया. नृत्य नाटिका के कलाकार थे आरुषि बक्शी, परिधि जैन, अंशिका विश्वकर्मा, सुहानी किचनकर भव्य सिंह राठौर, अक्षदा पहाड़िया, अदिति ठाकुर आराध्या सिंघाई, कृपांशी गौर,वैदेही जैन, लावण्या जैन , अलीशा जैन, अहाना जैन, अलभ्या नागपुरे,प्रण्या ठाकुर, शगुन सराफ, वर्धिका जैन वर्णिका साहू.
नृत्य नाटिका का निर्देशन भैरवी विश्वरूप द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन विणा खेर ने किया.
इस अवसर पर श्री माधव गोसावी, अजय फाटक, मुरलीधर पाळंदे मनीष वैद्य भावना काळे श्रीपाद परांजपे, यशवंत चितळे,डॉ संजय वैशम्पायन, सौ चित्रा ताम्हणकर,मनीषा भावे, स्नेहा आठले, विकास ढोले आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



