विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया जनसुनवाई

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय में अनेकों आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिया। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रातः 11:00 बजे से जन सुनवाई किया। तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा दादा बनने की खुशी मे सभी आगंतुकों को मीठा खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके अलावा राय ने भाजपा कार्यालय मे भी भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी एवं पार्टी जनों की उपस्थिति मे लोगों की समस्याओं को सुना।



