झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने मनाया महापरिनिर्वाण दिवस

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल जी के निर्देशानुसार अंबेडकर चौक में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के जिला पदाधिकारीगणों ने मिलकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिसमे भाजपा झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट प्रदेश सह सयोंजक एवं जबलपुर संभाग प्रभारी दीपक नाहर ने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को डॉ. बी.आर.अम्बेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भारत में मनाया जाता है; जो एक अर्थशास्त्री, राजनेता, और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने दलितों, महिलाओं और शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।कार्यक्रम के दौरान झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट प्रदेश सह सयोंजक दीपक नाहर जिला सयोंजक गंगाराम प्रजापति,आनंद पांडेय,अरुण बंशकार,श्यामू देशराज,रवि यादव, सीताराम,यादव,सतवीर सोनकर,रमाकांत मिश्रा,एवं अनेको भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



