वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस की सफलता हेतु 71 सुंदरकाण्ड पाठ

जबलपुर दर्पण। आगामी जनवरी माह में संस्कारधानी जाबालिपुरम् में होने वाली तृतीय वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस की सफलता की मंगल कामनाओं सहित संकल्पित पाठों की श्रृंखला में, आज 71 सुन्दरकाण्ड पाठ मानस मण्डल नेमा समाज द्वारा सरस्वती कॉलोनी स्थित अनंत ज्योति भवन में सम्पन्न हुये I जिसका शुभारम्भ इंजी. राजेन्द्र जी,अरुण कुमार एवं देवेन्द्र नेमा द्वारा देव आव्हान एवं पूजन अर्चन के साथ किया गया । इस अवसर पर मण्डल के डॉ.गोविन्द प्रसाद, डॉ. राजेन्द्र कुमार,महेश नेमा,प्रवीण नेमा,श्रीराम नेमा, द्वारका प्रसाद, डॉ. संदीप नेमा,पवन साहू, अल्केश गुप्ता,द्वारका प्रसाद नेमा,अतुल अग्रवाल,विंधेश भापकर,राजेंद्र ब्योहार सत्यप्रकाश नेमा आदि जनां ने श्री रामचरित मानस सुंदरकाण्ड पाठ का सस्वर वाचन किया । मंगल आरती उपरान्त प्रसाद वितरण के साथ भव्य आयोजन पूर्ण हुआ । संयोजक देवेन्द्र नेमा ने सभी उपस्थित धर्मानुरागी जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



