मध्यप्रदेश ड्रैगन बोट टीम में संभागीय आईटीआई,जबलपुर के प्रशिक्षार्थियों का चयन हुआ।

जबलपुर दर्पण। संभागीय आईटीआई, जबलपुर के प्राचार्य सुनील लालावत व उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदीप पटेल ने बताया कि 10 वीं राष्ट्रीय सीनियर ड्रैगन बोट प्रतियोगिता महिला व पुरुष का आयोजन चंडीगढ़ पंजाब में दिनांक 09 से 11 तक होना है जिसमें संभागीय आईटीआई, जबलपुर के प्रतयक्ष पटेल व्यवसाय ड्रोन टेक्नोलॉजी,व नितिन कोष्टा व्यवसाय ड्राफ्ट्समैन सिविल के प्रशिक्षणाथियो का चयन हुआ है। इस राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष के सभी राज्यों टीम भाग लेने वाली है । मध्यप्रदेश ड्रैगन बोट टीम में 21 पुरुष एवं 9 महिलाएं भाग लेने हेतु जबलपुर से प्रस्थान करेगी। संस्था के प्रशिक्षार्थियों के चयन पर रामप्रसाद खनाल अध्यक्ष कौशल विकास संचालनालय प्रीतिबाला अधीक्षक ,तनवीर अख्तर, सुखराम विश्वकर्मा सहायक संचालक, सुरेंद्र पराशर प्रशिक्षण अधिकारी,भारती सूर्यवंशी, प्रशिक्षण अधिकारी राजकुमार यादव उत्कृष्ट खिलाड़ी ने हर्ष व्यक्त किया।



