मिस्ठान वितरण कर आम आदमी पार्टी ने मनाया जश्न

जबलपुर दर्पण। दिल्ली नगर निगम चुनाव की इतिहासिक जीत होने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री माननीय डॉक्टर मुकेश जयसवाल प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगहरा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव जिला सचिव अख्तर शाह की उपस्थिति में प्रदेश संगठन मंत्री कार्यालय मदन महल चौक में 21 किलो मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी बार आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव के इतिहासिक जीत मिली। प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल ने कहां की अरविंद केजरीवाल मॉडल को दिल्ली की जनता ने सर आंखों में बैठा कर पसंद करते हुए फिर एक बार इतिहास लिखा साथ ही जनता को मिलने वाली सुविधाओं का रेवड़ी बांटने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मजाक उड़ाया आज दिल्ली की जनता ने मजाक उड़ाने वाले जुमले बाजों को धूल चटा दी । प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा 8 दिसंबर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। जबलपुर आम आदमी पार्टी के द्वारा 8 दिसंबर गुरुवार को 1:00 बजे मालवीय चौक में एकत्रित होकर 31 ढोल धमाकों के साथ पैदल मार्च निकाल कर मालवीय चौक से गंजीपुरा चौक,बड़ा फुहारा,अंधेर देव,बड़ी ओमती,करमचंद चौक,से मालवीय चौक पर 51 किलो मिष्ठान वितरण करते हुए विशाल आतिशबाजी कर खुशी मनाई जायेगी।।
आज के मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम में डॉ सुनील दुबे गुरुपीठ मेनी आबिद मंसूरी दिनकर शुक्ला देवेंद्र जायसवाल वसीम खान प्रवीण परसाई सद्दाम हुसैन राजू विश्वकर्मा मदन शर्मा सागर चौधरी सलिल मिश्रा उद्दीन अनवर अनु जगदीश माली धर्मेंद्र कुशवाहा शंकर शुक्ला देवेंद्र जायसवाल आदेश दुबे चंद्र भूषण ठाकुर डॉक्टर अब्दुल्ला किशन चंद यादव गौरव जोली त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी हरीश श्रीवास्तव संजय सेन देवी नारायण उपस्थित रहे।



