आनन्द पहारिया पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। व्यापारिक व निजी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद करने का आग्रह पर 41 लाख रुपए के फ्राड का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्रशान्त बलेचा उम्र 36 वर्ष निवासी निवासी अमूल मार्केट घंटाघर चौक ने लिखित शिकायत दी जिसमें बताया कि आनन्द पहारिया आधारताल नेे निजी जरूरतों के लिए बीस लाख रु नगद उधार लिए जिसे समय पर वापस कर दिए कुछ समय बाद व्यापार को उन्नत करने के लिए चैक व नगद के माध्यम से 41 लाख 15 हजार रूपये आनन्द पहारिया ने उधार लिए एवं रुपए वापसी 2 सितम्बर 2019 को स्टाम्प पर अनुबंध जिसमे शर्त रखी कि 6 माह में आनन्द पहारिया रुपये वापस करेगा यदि रुपये वापस नहीं होते है तो अनुबंध में उल्लेखित संपत्ति उसके नाम रजिस्टर्ड करेगा साथ ही रूपये वापस करने के लिए उसे एक 40 लाख का चैक दिया था। उक्त चैक ओवर राईटिंग के कारण अनादरित हो गया। आनन्द पहारिया ने उसका रुपया नहीं लौटाया और न ही इकरारनामें के मुताबिक अपने प्लाट की रजिस्ट्री की उसे आनन्द पहारिया की नीयत पर शक हुआ कि उसने जानबूझकर रूपये न लौटाने की नीयत से उसे गलत चैक दिया शिकायत की जांच पर प्रशांत बलेचा एवं आनंद पहरिया के मध्य रुपयों का लेनदेन होना तथा आनंद पहारिया द्वारा एच.डी.एफ.सी.बैंक शाखा गोलबाजार से जारी चैक बुक के चैक में चार लाख रुपये में शून्य को जोड़कर चालीस लाख रुपये तथा शब्दों में जल जोड़कर फोरटी लाख अंकित कर चैक अनादरित करने की नियत से चैक देते हुये धोखाधडी किया जाना पाया जाने पर धारा 420, 406 भादवि का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



