खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पेंशनर एसोसिएशन द्वारा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। पेंशनर एसोसिएशन मध्य प्रदेश के द्वारा तहसील शाखा पाटन के द्वारा केंद्र के समान अंतरिम राहत एवं धारा 49 विलोपित करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम मो शाहिद खान एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गई की राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान अंतरिम राहत शीघ्र घोषित की जाए साथ ही धारा 49 विलोपित कर समस्त पेंशनरों को राहत प्रदान की जाए ज्ञापन में लक्ष्मी नारायण पटेल गणपत सिंह रवि सिंह ठाकुर के साथ पेंशनर एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



