खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खबर का हुआ असर, एसडीएम निवास के अतिक्रमण पर हुई कार्यवाही:साहब के आते ही निवास में होगी चाक चौबंद व्यवस्था

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। जबलपुर दर्पण में प्रकाशित खबर का हुआ असर, पाटन एसडीएम निवास के सभी अतिक्रमण को आनन फानन में हटा दिया गया है। लेकिन निवास पर अभी भी सन्नाटा पसरा है। अभी भी साहेब मुख्यालय से नदारद है एवम् दूर दूर तक एसडीएम पाटन मो शाहिद खान का मुख्यालय में रुकने के आसार दिख नहीं रहे है। जबकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश है एसडीएम मुख्यालय पर ही अपना निवास बनाए जिससे सभी विभागों की निगरानी अच्छे से की जा सके। जाहिर सी बात है जिला कलेक्टर ने तहसील के मुखिया एसडीएम को सभी जरूरी अधिकार दे रखे है। जिसके परिपालन में तहसील के सभी विभागों की जवाबदारी एसडीएम की होगी। जब तहसील का मुखिया ही मुख्यालय में न रुके तो बाकी अधिकारी शाम होने के पहले ही जबलपुर रवाना हो जाते है। जिला कलेक्टर को मुख्यालय में नहीं रुकने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर सक्त से सक्त कार्यवाही करना चाहिए साथ ही सभी विभागों की कार्य प्रणाली में कसावट लाने के लिए विभागों में बायोमेट्रिक मशीन लगाना चाहिए जिससे सभी अधिकारी कर्मचारियों की निगरानी की जा सके कोन अधिकारी कर्मचारियों कितने समय आफिस में आता है एवं जाने का समय भी उक्त मशीन में दर्ज हो सके साथ ही लगभग एक वर्ष तक का रिकॉर्ड स्टोर होने की क्षमता की वजह से जिले के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा उन सभी अधिकारी कर्मचारियों पर नकेल कस सकते है जो आफिस में लेट आते है और आफिस से जल्दी घर जाने की आदत है..!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88