जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सायबर क्राईम से सावधान:शवना परवीन निरीक्षक

पाटन ब्यूरो/जबलपुर दर्पण। सोशल मीडिया के उपयोग एवं साइबर अपराध से बचने के लिए पाटन के शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय में दिनांक 12/12/2022 को रा.से.यो.के द्वारा सायबर क्राईम से सावधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सुनीता शर्मा के द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निरीक्षक शवना परवीन एवं उनकी टीम नितिन जोशी, सौरभ शुक्ला, अभिदीप भट्टाचार्य सर्विर शाखा जबलपुर तथा SI संतोष ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपचंद्र एवं महिला आरक्षक रानी पाटन थाना से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में महिलाओं हेतु साइबर अपराध से बचने के उपाय तथा सोशल मीडिया से संबंधित क्राईम से बचाने के उपाय तथा महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. बाज़गा अतहर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88