अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा केंद्रीय जेल जबलपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं नशामुक्ति कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा केंद्रीय जेल पर आध्यात्मिक प्रवचन एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर बंदी भाई बहनों को निरूशुल्क धार्मिक साहित्य अखण्ड ज्योति, युगनिर्माण पत्रिका एवं गायत्री मंत्र लिखने हेतु पुस्तिका के साथ पेन आदि वितरण किया। सात्विक व शुद्ध वातावरण हेतु कार्यक्रम हॉल में गायत्री मंत्र बॉक्स लगाया । एवं अमानगंज से पहुंची श्रीमती कंचन कनथरिया सभी बंदी भाइयों को धार्मिक एवं अध्यात्मिक प्रवचन दिए एवं
गायत्री परिवार बुदनी से पधारे श्री प्रेमलाल कुशवाहा ने सभी बंदी भाई बहनों को क्रोध व नशा रूपी बुराई को छोड़ने का संकल्प दिलवाया एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया एव ध्यान साधना के माध्यम से सतमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया एवं एमपी दुबे जी ने विचार क्रांन्ति के तहत शुद्ध विचारों एवं मर्यादित जीवन से स्वयं में परिवर्तन लाकर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण के लिए प्रवचन दिए। इंदु राय एवं कंचन कनथरिया द्वारा प्रेरणा स्रोत संगीत दे कर बंदी भाई बहनों का उत्साहवर्धन किया। गायत्री परिवार से उपस्थित परिजन होशंगाबाद से महेश ठाकुर एवं जबलपुर से एमपी दुबे जी रमेश पटेल एवं शैलेंद्र चौरसिया के हम सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ अतः कार्यक्रम की सराहना करते हुए उप जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय जी ने सभी गायत्री परिजनों का आभार व्यक्त किया एवं जेल परिसर में पुनः कार्यक्रम एवं पुरोहित का क्रम चलाने के लिए आमंत्रित किया।



