उपभोक्ता संतुष्टि विद्युत कंपनियों के लिए सर्वोपरि:तोमर

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समीक्षा करते हुए इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पूर्व की तुलना में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग में काफ़ी कमी आई है। उन्होंने कहा कि विद्युत क्षेत्र में उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोपरि है और इस विषय पर मैदानी अभियंताओं को विशेष ध्यान देना होगा। समीक्षा बैठक में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व कंपनी के चेयरमेन विवेक पोरवाल, पूर्व क्षेत्र कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, कंपनी के चार क्षेत्रों के मुख्य अभियंता और मैदानी अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे।



