26दिसंबर से आचार्य अनूप देव जी महाराज करेंगे श्रीमद्भागवत कथा का वाचन

जबलपुर दर्पण। राम मंदिर के सह सचिव सुभाष चंद्र खत्री एवं अंजू खत्री के सहयोग से 26दिसम्बर 22 से श्री राम मंदिर मदन महल में साकेत वासी जगतगुरु श्यामदेवा चार्य जी के कृपा पात्र श्री अनूपदेव जी महाराज जी के मुखारविंद से श्री श्रीमद्भागवत कथा का सप्त दिवसीय आयोजन किया जा रहा है ।इसी संदर्भ में एक बैठक श्री अनूपदेव जी महाराज जी एवं श्री राम मन्दिर के पुजारी प• राम कुशल पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी ।
श्री राम मंदिर कार्य कारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्य कारिणी सदस्य गण ने बैठक मे आयोजन को भव्य बनाने हेतु सुझाव दिये तथा सभी भक्तों को परिवार तथा इष्ट मित्रों सहित पधारने के लिए निवेदन किया है ।
बैठक में अध्यक्ष गुलशन मखीजा, मनोज शर्मा, सुभाष चन्द्र खत्री, मनोज नारंग, राकेश पटेल, मनीष पोपली, अनिल चंडोक, जतिन नारंग,पवन मरवाहा सहित भक्त जनों की उपस्थिति रही ।



