सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थित उद्यान उजड़ रहे

सक्षम अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यालय से पत्राचार किया
जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने एक जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के परिसरों में स्थित उद्यानों (गार्डन /पार्क )जिनको रोगी कल्याण समिति द्वारा विकसित किया गया था जिसका व्यापक स्तर पर शिलान्यास से लोकार्पण तक प्रचार -प्रसार बहूचर्चित रहा। आज वर्तमान में अधिकांश लगभग सभी देखरेख के अभाव में साफ सफाई के अभाव में बैठने लायक भी नहीं बचे है क्योंकि यहाँ साफ सफाई व्यवस्था को लेकर कोई प्रयास नहीं देखा जा रहा है।अधिकांश उद्यान अनदेखी के कारण उजड़ने की कगार पर पहुँच गए है।इनके अस्तित्व को खतरे के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रबंधन उदासीन बने हुए है। उद्यानो का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया था कि मरीज के साथ आने जाने वाले परिजन कुछ समय पार्क में बैठकर अपना समय व्यतीत कर सकें लेकिन समय निकलने के साथ साथ दुर्दशाओं से घिरकर उजाड़ होने लगे है। यहाँ भर्ती मरीजों के परिजन डॉक्टर के राउंड के समय अस्पताल से बाहर आकर पार्क में बैठने की जगह तलाशते हैँ लेकिन साफ सफाई के अभाव में चारों ओर फैले कचरे के कारण उन्हें गंदगी में ही बैठने मजबूर होना पड़ता है। संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, जी आर झारिया,ऋषि पाठक,धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी, कमलेश दुबे, आकाश भील, अजब सिंह, अफ़रोज़ खान,दुर्गेश खातरकर,इमरत सेन,राकेश मून,अजय श्रीपाल,पवन सोयाम, विवेक साहू,दर्शना नामदेव,जया शुक्ला,अनीता वर्मा, शर्मीला नायक,अंजना श्रीवास्तव,सीता कटारे, सरिता शर्मा आदि ने वरिष्ठ कार्यालय, रोगी कल्याण समितियों एवं सक्षम अधिकारीयों से उपरोक्त विषयान्तगर्त पत्राचार कर उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र सुधार एवं साफ सफाई व्यवस्था करने तथा उचित रख रखाव हेतु कहा है।



