श्री विट्ठलनाथजी की 507 वे प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। प्राणप्रेष्ट भक्तचिंतामणि कृपासिंधु श्रीमद् प्रभुचरण गोस्वामी श्री विट्ठलनाथजी श्री गुसाईं जी के 507 वे प्राकटय महोत्सव की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष अनुसार श्री गोपाल लाल जी मंदिर हनुमान ताल से एक भव्य शोभायात्रा गोपाल सदन गोपालबाग तक आयोजित की गई। जिसमें शहर के सभी वैष्णव जनों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया ।बैंड दल गाजे बाजे के साथ श्री गोसाई जी पालकी में विराजमान थे एवं भक्तगण भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा मार्ग पर एक विशाल शोभायात्रा के रूप में पूज्य पाद गोस्वामी कमलेश बावा एवं यशेश बावा सूरत के सानिध्य में शोभा यात्रा निकाली गई ।शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। श्री वल्लभाचार्य सेवक मंडल के अध्यक्ष सूरज खंडेलवाल ,अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद के अध्यक्ष शरद काबरा, कमला मालपानी, प्रकाश मालपानी ,गिरिराज चाचा ,मदन जेठा, दीपक मेहता, विवेक अग्रवाल, विदयेश भापकर, अजय, सतीश, रमेश, प्रदीप, वल्लभ, अनूप, पुरुषोत्तम, अमित, दीपक खंडेलवाल, यश पांडे, किशोर सोनी, कारू सोनी, कोटेचा जी, सीमा राठी, शशि काबरा, सीपी चाचा, अर्पणा राठी ,गीता जेठा, वंदना गट्टानी, मिथिला भट्टर, विनोद मालानी, संगीता, नमिता लखानी, भावनाबेन, मालिनी ,नीला, गीता, भारती, डिंपल ,रश्मि, मनीषा, प्रदीप, जेनिफर ,यशवी, मान्या सोनी आदि वैष्णव जन उपस्थित थे शोभा यात्रा का समापन गोपाल सदन में गरबा रास, महाराज श्री के प्रवचन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।



