जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे ने गंदगी फैलाने वाले से वसूला जुर्माना

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में पमरे मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को भी जागरुक किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से नवम्बर 2022 तक गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 6973 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 09 लाख 57 हजार 460 रूपये जुर्माना वसूला गया।* अकेले नवम्बर माह में पमरे के तीनों मण्डलों में कुल 1471 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा उनसे 02 लाख 18 हजार 600 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88