जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विशेष शिक्षक की व्यवस्था की जाये

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु किसी भी प्रकार की पहल ना तो पूर्व में की गयी और ना आज की जा रही है जबकि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 प्रभावी रूप से लागू है।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी म प्र शासन भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर 29 अप्रैल 2008 को निःशक्त जन महापंचायत आमंत्रित की गयी थी। जिसमें घोषणा क्रमांक 4043 में कहा गया था कि आठ श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं मानसिक मंदित वाले बच्चों पर एक विशेष शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जावेगा। इस घोषणा की पूर्ति आज दिनांक तक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नहीं की गयी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के अनुसार ये दिव्यांग जनों के मौलिक अधिकारों की भी अवहेलना है। दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विशेष शिक्षक की व्यवस्था की जाये।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,रेनू बुनकर,अर्चना भट्ट,ब्रजवती आर्मो, राजेश्वरी दुबे, अम्बिका हँतिमारे, योगिता नंदेश्वर, गीता कोल, भगीरथ परसते, पूर्णिमा बेन, सरोज कोल,शांति टेकाम, प्रेमवती सोयाम, सुमिता इंगले, जागृति मालवीय,अरविंद दीक्षित,जी आर झारिया,विश्वनाथ सिंह, आकाश भील,राकेश मून,समर सिंह, अजय श्रीपाल, सुरेंद्र परसते, भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक, चंद्रभान साहू,आसाराम झारिया,धर्मेंद्र परिहार, नितिन तिवारी,कमलेश दुबे, अजब सिंह, डेलन सिंह, आदेश विश्वकर्मा, ब्रजेन्द्र तिवारी,गंगाराम साहू, भोगीराम चौकसे,महेंद्र मार्को, राशिद अली,पवन सोयाम, रामदयाल उइके, रामकिशोर इपाचे, अमर सिंह, दशरथ मरावी, राजेंद्र प्रधान, मदन पांन्द्रो, देवसिंह भवेदी, अनिल जैन, प्रमोद दुबे,अफरोज खान, विष्णु झारिया,सुधीर गौर,विशाल सिंह, संदीप परिहार, बहादुर पटेल, अजय लोधी,आदि ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से पत्राचार कर मांग की है कि दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विशेष शिक्षक की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page