Uncategorised

कांग्रेस सेवा दल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

जबलपुर दर्पण । कांग्रेस सेवा दल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष किया गया, जिसमें कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा और सेवा दल के नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी ने गांधी प्रतिमा और डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक सभा की शुरुआत की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री इंदिरा पाठक तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक जीवन शून्य से शिखर तक पहुंचा और उनके कार्यकाल में मनरेगा, सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, मध्याह्न भोजन जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गईं। उनका जीवन राजनीति की पवित्रता का प्रतीक था। उनका समर्पण कांग्रेस के आदर्शों के प्रति हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सेवा दल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमलेश यादव, इंदिरा तिवारी पाठक, राजीव गांधी पंचायती राज के संयोजक विवेक अवस्थी, सेवादल महिला नगर अध्यक्ष मीनाक्षी स्वामी, पार्षद दिनेश तामसेतवार, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार चौबे, पार्षद गुड्डू नवी, पूर्व पार्षद अभिषेक यादव, रविन्द्र गौतम, अधिवक्ता ब्रजेश दुबे, सेवादल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, रितेश नोट्नानी, विष्णु विनोदिया, प्रवेन्द्र चौहान, राकेश चक्रवर्ती, विनय नेमा, उमेश पटेल, शिवम यादव, सुनील सराठे, रिंकू कुशवाहा, रीना विश्वकर्मा, गुड्डू दुबे, अनिल गुप्ता, रुबीना बग्गा, मोहम्मद इमरान सहित नगर कांग्रेस कमेटी और सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन सिंह के योगदानों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88