जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
चंद्रदर्शन पर निकली भगवानझूलेलाल की प्रभातफेरी

जबलपुर दर्पण। चंद्रदर्शन पर श्री झूलेलाल मंदिर भरतीपुर से भगवान झूलेलाल की प्रभातफेरी निकाली गई lजिसमें महिलाएं बच्चे एवं पुरुष भक्ति में वातावरण में असंख्य संख्या में उपस्थित थे भगवान झूलेलाल विराजमान एवं बहराणा साहेब मुख्य आकर्षण थे। समस्त यात्रा में अनेक संस्थाओं एवं लोगों ने घरों से पुष्प वर्षा की! प्रभात फेरी में स्वामी प्रदीप महराज जी के सानिध्य में निकली गई| झूलेलाल के दीवाने ग्रुप के जयराम दास शादीजा,केवल सावलानी, धर्मेन्द्र असरानी, सुरेश रामचंदानी, आहूजा,लख्मीचंद खेमानी, कन्हिया लाल बुधरानी, बजाज, गुरुमुख सावलानी,राजकुमार कन्धारी, आदि उपस्थित हुए।



