भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग के अंतर्गत, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नईदिल्ली द्वारा वित्त पोषित मृदा विज्ञान की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से जानकारी एवं निरीक्षण, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के निदेशक डॉ. ए. बी. सिंह, पूर्व निदेशक डॉ. ए. के. पात्रा, परियोजना संचालक डॉ. एस. आर. मोहंती, डॉ. ए. के. विश्वास, प्रमुख वैज्ञानिक एवं डॉ. के. भारती प्रमुख वैज्ञानिक द्वारा किया गया। उन्हांेंने परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रयोगशालाओं में किए जा रहे माटी के शोध की विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. कर रहे विभिन्न छात्र-छात्राओं के साथ बातचीत कर भविष्य की आवश्यकताओं एवं जरूरत के अनुसार शोध पर ध्यान देने हेतु सभी वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सलाह प्रदान की। इस दौरान मृदा विज्ञान विभाग के डॉ. पी.एस. कुल्हारे, डॉ. बृजेश दीक्षित, डॉ. एच.के. राय, डॉ. शेखर सिंह बघेल, डॉ. बी.एस. द्विवेदी, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. राकेश साहू, डॉ. जी. एस. टैगोर, श्री बबलू यदुवंशी एवं अन्य वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।



