समाज की आवश्यकता है परिचय सम्मेलन : सांसद राकेश सिंह

580 युवक-युवतियों ने दिया मंच में परिचय, कलचुरी गौरव पत्रिका का हुआ विमोचन
जबलपुर दर्पण। आदिकाल से हमारी सामाजिक व्यवस्थाएं मान्य परंपराओं के अनुरूप चल रही है। पूर्व में आठ नव वर्ष की उम्र में ही बच्चियों की शादी मां-बाप कर दिया करते थे। उस दौरान बच्चे की सुरक्षा पहली प्राथमिकता थी। लेकिन अब दौर बदल गया है। समाज भी जागृत हो गया और बच्चे भी शिक्षित हो गए हैं। आज एक निश्चित उम्र के बाद ही बच्चे बच्चियों की शादी होने लगी है। यह समाज में शिक्षा का प्रभाव है। शिक्षित और संगठित समाज ही शक्तिशाली हो सकता है। कलचुरी समाज आज अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उक्त विचार जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने कलचुरी समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए।
कलचुरी समाज भवन स्नेह नगर में 28 वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कलचुरी कुल गौरव राजरजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रार्जुन जी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के पश्चात युवक एवं युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। सम्मेलन में 580 युवक-युवतियों ने अपना अपना परिचय दिया
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे नगर कांग्रेस के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि कलचुरी समाज से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है। वैसे तो मुझे अनेक समाजों का आशीर्वाद मिल रहा है। लेकिन कलचुरी समाज की बात ही कुछ और है। आपके समाज में मैं कुछ इस तरह घुला-मिला हूं कि मुझे लगता है कि मैं भी कलचुरी समाज का ही हूं। कलचुरी महासभा जबलपुर निरंतर कार्य करने वाला सक्रिय संगठन है। सभी पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई।
कलचुरी महासभा जबलपुर विगत अनेक वर्षों से निरंतर परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है, यह संगठन की गतिशीलता का प्रभाव ही है। सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र महाजन ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोहर चौकसे, महामंत्री बी डी राय, राजेश जायसवाल, जे पी, महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौकसे शिवहरे, मिथिलेश चौकसे, शैलेन्द्र महाजन, केएस राय, राजेश जायसवाल पप्पू, कौशलेंद्र महाजन, रवींद्र चौकसे,विष्णु प्रसाद चौकसे,संजय महाजन, जे पी राय, राधेश्याम राय, संदीप चौकसे, राजीव चौकसे, सद्गुरु राय, डॉ अनिल राय, संजय चौकसे, जेपी राय, संजय शिवहरे, देवेन्द्र चौकसे ,ब्रजल चौकसे,संतोष जायसवाल, दिनेश शिवहरे, राजेंद्र राय, अभिषेक चौकसे, गोविंद राय, मनीष चौकसे, संजय महाजन, विमल राय, रवि शंकर राय, डीके जायसवाल, महिला मंडल की महिला मंडल की महामंत्री उमा भारती जायसवाल, प्रमिला राय ,उषा राय , विजयलक्ष्मी जायसवाल,अरुणा शिवहरे , सपना राय, प्रभा चौकसे, कल्पना महाजन, रोजी महाजन,मधु चौकसे, दीपा राय, रेखा राय, पूर्णिमा राय, प्रियंका जायसवाल, छाया चौकसे, वंदना जायसवाल, कविता जायसवाल, कृष्णा चौकसे आदि उपस्थित रहे।



