मध्य प्रदेश

सिझोरा सहित 8 ग्राम पंचायतों को किया गया सैनिटाइज

छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन

एसपी तिवारी मण्डला। देश मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और जिले के मजदूरों की लगातार घर वापसी को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्रमदान से सम्पूर्ण बिछिया विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसी के तहत सोमवार 18 मई को ग्राम पंचायत सिझोरा सहित राजो करंजिया व ककैया में विधायक व कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। वहीं रविवार की शाम को घुघरी के डोंगरमंडला, कुसमी, तबलपानी, बम्हनी आदि ग्रामों में भी सेनिटाइजेशन किया गया था। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों व मुख्य बाजार सहित लोगों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। सेनिटाइजेशन के बाद ग्राम राजो में आरईएस विभाग द्वारा 1 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कस्तूरबा गांधी छात्रावास भवन का विधायक श्री पट्टा के द्वारा भूमिपूजन भी किया गया। इस दौरान प्रदीप गोस्वामी, अशोक राजपूत, बलवीर सिंह जाट, विकास साहू, शाकिर खान, हरिलाल यादव, अरविंद पांडे, ज्ञानी लाल, दिगंबर मरावी, कमलेश यादव, रघुवीर यादव, दशरथ वलके, नर्मदा यादव, अजब सिंह, ललित यादव, अमन राजपूत, टीकाराम तुमराली, अरविंद कुशराम, संजू पटेल, अनुराग शर्मा, शेख शाकिर, निरंजन धरवैया, मायाराम रजक सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सैनिटाइजेशन के इस अभियान के अंतर्गत आज 19 मई मंगलवार को ग्राम मवई, मेढ़ा, घुटास सहित आसपास के ग्रामों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। विधायक श्री पट्टा ने इस अभियान में आम नागरिकजनों से भी श्रमदान देकर सहयोग देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88