उच्च श्रेणि शिक्षक और व्यख्याता के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्तमान में उच्च श्रेणी शिक्षक/ व्यख्याता के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए l जिससे वर्षो से एक ही पद पर कार्य कर रहे सहायक शिक्षकों और कर्मचारियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सके जिससे आपसी क्लेश और दवंदता समाप्त होगी, और वर्षो से कार्य कर रहे वरिष्ठ कर्मचारियो और सहायक शिक्षकों के अनुभव का उपयोग भी होगा. परंतु यह देखा जा रहा है की शिक्षा विभाग मैं आयुक्त कार्यालय द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. भर्ती नियमो मे वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे देखा जाए तो कम से कम 75 से 80 प्रतिशत पद उच्च श्रेणि और व्याख्याता के पदोन्नति से भरे जाने चाहिए. शेष 20-25 प्रतिशत पद विशेष परिस्थिति मे अति आवश्यता होने पर सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रावधान होना चाहिए। संघ के राकेष श्रीवास, हेमंत ठाकरे, शहीर मुमताज़, दिनेष गौंड़, स्टेनली नाॅबर्ट आदि ने मांग की है।



