ओर्डीनेंस फैक्ट्रीयों के निगमीकरण का असर विभागीय पदोन्नति में हुई कटौती

जबलपुर दर्पण। जी सी एफ मजदूर संघ हथोड़ा के अध्यक्ष मिठाई लाल रजक ने बताया ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण के पश्चात जहां एक ओर ओर्डीनेंस फैक्ट्रीयां काम से तथा कर्मचारी ओवरटाइम से महरूम है, वहीं दूसरी ओर विभागीय पदोन्नति डीपीसी में औद्योगिक कर्मचारियों को पदोन्नति से महरूम रख, कर्मचारियों को खुशहाली से दूर किया जा रहा है। इस संदर्भ में ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के महासचिव श्री कुमार ने डायरेक्टर जनरल ओर्डीनेंस कोलकाता को पत्र लिखा है। ज्ञात हो ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों का निगमीकरण करने के पश्चात संसद तथा मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि कर्मचारियों की सेवा शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा । वर्तमान में अधिकारी वर्ग की विभागीय पदोन्नतिया समयानुसार आयोजित कर वरिष्ठता के आधार पर सभी अधिकारियों को पदोन्नति का समान अवसर दिया जाता है, जबकि औद्योगिक कर्मचारियों के मामले में कर्मचारियों की वरिष्ठता को दरकिनार कर चुनिंदा लोगों को ही पदोन्नति दी जा रही हैं जीसीएफ प्रबंधन के इस तरह के रवैये से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को राहत नहीं पहुंचाए जाने पर कर्मचारी वर्ग आंदोलन की राह पर जाने को तैयार है। इस बाबत इस बाबत जीसीएफ मजदूर संघ हथोड़ा द्वारा कंपनी सीएमडी, फील्ड यूनिट तथा डायरेक्टर जनरल ऑर्डिनेंस को पत्र भी लिखा है ।कर्मचारी नेता रोहित यादव, राजा पांडे, आशीष विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, बीरबल सिंह, राहुल गुप्ता, अमित चंदेल, पार्थ ओझा, रितेश बेन, उत्तम विश्वास, प्रितपाल सिंह भामरा , राजेश कुमार , राजेश शर्मा, सुरेश जाटव, अजय पांडे , विवेक शुक्ला, अजय मिश्रा, सागर कनौजिया, विनय गुप्ता, प्रदीप तिर्की, कन्हैया ,सुलेख इत्यादि ने वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग की है।



