जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रथम ट्रांसको क्रिकेट प्रीमियर लीग

इकबाल खान और आशीष डोंगरे का हरफनमौला प्रदर्शन

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के तत्वाधान में प्रथम ट्रांस्को क्रिकेट प्रीमियर लीग के अंतर्गत प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज पांडुताल क्रिकेट मैदान रामपुर में दो मैच खेले गए जिसमें पावर वारियर्स की टीम ने इकबाल खान के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत टेस्टिंग टाइटंस पर 5 रन की रोमांचक जीत दर्ज की । पहले खेलते हुए पावर वारियर्स की टीम ने इकबाल खान के बेहतरीन 15 और सुमंत मिश्रा के ठोस 14 रन के सहारे निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 72 रन बनाए। टेस्टिंग टाइटंस की ओर से दिलीप थापा ने तीन तथा रघु लोधी ने दो विकेट लिए
जवाब में खेलने उतरी टेस्टिंग टाइटंस की टीम निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट पर 67 रन ही बना सकी रत्नेश ने संघर्षपूर्ण 24 तथा राणा ने 15 रन बनाए पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके
पावर वारियर्स की तरफ से इकबाल खान, सुमंत मिश्रा तथा प्रवीण ने दो-दो विकेट हासिल किए। इकबाल खान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88