विक्टोरिया एनएस क्यू के रिनुवल के लिए राज्य की टीम ने किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। सेठ गोविंद दास चिकित्सालय विक्टोरिया अस्पताल को नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाणिक सर्टिफिकेट रिनुवल के लिए स्टेट हेल्थ की 3 सदस्यी टीम सुबह अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची टीम ने सबसे पहले मीटिंग हॉल में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की इसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही एक पौधे का रोपण भी किया जिला अस्पताल एक के बाद एक सभी विभागों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया टीम यहां पर 2 दिन तक रहेगी मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही एक टीम एल्गिन अस्पताल का निरीक्षण करने आई थी सुबह टीम के सभी सदस्य कैजुअल्टी पहुंचे फिर ओपीडी आईपीडी आईसीयू ओ टी देखने पहुंचे निरीक्षण के दौरान उन्हें जो भी जिला अस्पताल में खामियां देखने को मिली वह स्वास्थ्य अधिकारियों डॉक्टर नर्स स्टाफ को बताते नजर आए ताकि भविष्य में जब सेंट्रल की टीम आए तो वह कमियां ना मिले निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा सिविल सर्जन डॉक्टर आरके चौधरी व अन्य डॉक्टर मौजूद थे वर्ष 2019 में जिला चिकित्सालय अस्पताल को एन एस क्यू का सर्टिफिकेट मिला था 3 साल बाद फिर से रिन्यूअल किया जा रहा है अभी स्टेट की टीम आई है जो सभी तय मापदंडों के आधार पर सर्वे करेगी इनकी रिपोर्ट बताएगी इसके बाद कुछ समय नेशनल स्तर की हेल्थ टीम निरीक्षण करेगी।



