शासकीय स्कूलों में नहीं बटी गणवेश

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सत्र समाप्ति की ओर है परंतु आज दिनांक तक शासकीय स्कूलों में बच्चों को गणवेश नहीं मिल पाई है जिसके कारण शासकीय स्कूलों में गणवेश का महत्व ही खत्म होता नजर आ रहा है संघ ने बताया कि स्कूलों में गत वर्ष 2020-21 की गणवेश बाटी गई है और अभी पिछले 2021-22,2022-23 वर्षों की गणवेश नहीं मिल पाई जिसके कारण बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में ही स्कूल आने पर मजबूर हो रहे हैं।संघ के रॉबर्ट मार्टिन, दिनेश गोंड, धनराज पिल्ले, शहिर मुमताज ,स्टेनली नारबट, सुधीर अवधिया,राकेश श्रीवास,नितिन तिवारी,विश्वनाथ सिंह,अजय मिश्रा,हेमंत ठाकरे,आसाराम झरिया, समर सिंह,विनोद सिंह,गोपी साह, राजकुमार यादव,क्रिस्टोफर नरोन्हा,एनोस विक्टर, उमेश सिंह ,अफरोज खान,आकाश भील,चैतन्य कुशरे, आदि ने शासन से मांग की है कि बच्चों को शीघ्र अति शीघ्र गणवेश उपलब्ध कराई जाए।



