पांचवी,आठवीं मार्कशीट की हार्ड कॉपी से वंचित है छात्र

जबलपुर दर्पण। जबलपुर मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पिछले सत्र में पांचवी एवं आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा जो की बोर्ड पैटर्न में संपन्न हुई थी उसकी मार्कशीट की हार्ड कॉपी आज दिनांक तक स्कूलों में नहीं पहुंच पाई हैl जिससे छात्रों एवं पलकों मैं रोष व्याप्त है, कि सत्र समाप्ति की ओर है फिर भी पिछले सत्र की मार्कशीट स्कूलों तक नहीं पहुंच सकीl संघ ने आगे बताया की मार्कशीट का ऑनलाइन उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे गरीब परिवार से आते हैं ऐसे में सभी बच्चों को मार्कशीट की ओरिजिनल अंकसूची बीआरसी कार्यालय द्वारा स्कूलों में उपलब्ध कराई जानी चाहिएl जिससे बच्चों को ओरिजिनल मार्कशीट मिल सके अभी मार्कशीट बच्चों तक नहीं पहुंचने की वजह से पालक स्कूलों के चक्कर काटने मजबूर हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, हेमंत ठाकरे , शहीर मुमताज, दिनेश गौड़, राकेश श्रीवास, धनराज पिल्ले ,अजय मिश्रा हार्ड कॉपी स्कूलों में अति शीघ्र पहुंचाई जाने की मांग की है।



