घूमर एवं भांगड़ा की धूम के साथ विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

महाकौशल विद्यालय में 83 वा वार्षिक स्नेह सम्मेलन आयोजित
जबलपुर दर्पण। शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियां खेल-कूद अकादमिक क्रियाविधियों एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों को चन्द्रमुख प्रतिभा का विकास होता है ऐसे ही विद्यार्थी आगे चल कर आपनी शैक्षणिक संस्थाओं का नम रोशन करते हैं उक्त उद्गार महाकौशल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू ने व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अपाध्यक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र जामदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ के लिये शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधिया नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाराष्ट्र शिक्षण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. जयन्त कुमार तनखीवाले ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पारितोषक दे कर सम्मानित किया एवं भविष्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थी आए इस बात का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. गुजराल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के दल को उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं। शिक्षक सचिव व्ही. के. चौकसे ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें आकादमिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों तथा परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियाँ दी गयी। जिनमें सरस्वती वन्दना, भांगड़ा, बुंदेलखंडी राई, राजस्थानी घूमर, महाराष्ट्र की लावणी आदि की प्रस्तुतिया दी गयी। वही दूसरी ओर फ्यूज, ब्रेक डांस की प्रस्तुतियों ने पश्चिमी तड़का लगाया। वर्तमान में दूसरी ओर जाती हुई पीढ़ी के दर्द को नाटक की प्रस्तुती में आत्मा को झकझोर कर रख दिया। मंच संचालन एस शुक्ला एवं श्रीमती पटेल ने किया। आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक प्रभारी ए.के. शर्मा ने किया इस अवसर पर महाराष्ट्र शिक्षण मण्डल के सचिव श्री प्रमोद दिवाकर पाठक एवं महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, जबलपुर के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह हजारी, समस्त विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावको की उपस्थिति सराहनीय रही।



