जबलपुर की पारेषण क्षमता में हुई बढ़ोत्तरी

म.प्र.ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया पनागर में एक और पावर ट्रांसफार्मर
जबलपुर दर्पण। म.प्र.ट्रांसको (मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) नेे जबलपुर जिले में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 220 के व्ही सबस्टेशन पनागर में एक 50 एम व्ही ए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है इस ट्रांसफार्मर के चालू हो जाने से जबलपुर की शहरी आबादी सहित आस पास की औद्योगिक इकाईयों सहित कृषि एवं घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी।
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अधीक्षण अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 220 के व्ही सबस्टेशन पनागर से जबलपुर के कुछ शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों तथा सिहोरा क्षेत्र के एच टी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सिहोरा क्षेत्र की इन औद्योगिक इकाइयों के साथ जबलपुर के आस-पास बढ़ रही रहवासी कालोनियों को दृष्टिगत रख विद्युत की मांग का आंकलन कर स्वतः संज्ञान से म.प्र.ट्रांसको ने यह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। जबलपुर के जे पी नगर के लिये पनागर से एक नया फीडर लाया गया है जिससे जे पी नगर और गोहलपुर क्षेत्र के लिए अब डबल सप्लाई की व्यवस्था हो गई है इसके अतिरिक्त खजरी बाई पास में बने नये 33/11 के व्ही सबस्टेशन को भी पनागर सबस्टेशन से सप्लाई मिला करेगी।



