डी एन जैन महाविद्यालय में मनाया गया युवा दिवस

जबलपुर दर्पण। डी0एन0जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर समस्त प्राध्यापक छात्र छात्रायें एकत्रित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ, माँ सरस्वती जी व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर तिलक एवं माल्यापर्ण द्वारा हुआ। साथ ही विद्यार्थीयों द्वारा प्राचार्य जी को एन0एस0एस0 का बैच लगाकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय में युवा विद्यार्थियों द्वारा एनसीसी एवम् एनएसएस के माध्यम से निरंतर राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं,शिविरों के माध्यम से महाविद्यालय एवम् विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित कर रहे है। ऐसे ही कुछ विद्यार्थियों जिसमें सौरभ कुशवाहा बी.ए तृतीय वर्ष का माऊटेनिंग कैम्प माऊंट किलिमनजारो (साउथ अफ्रीका) में होने वाले इंटरनेशनल कैम्प में चयन हुआ। जिसमें सौरभ कुशवाहा द्वारा 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फैराया जाना है। जो हमारे लिये गौरव एवं हर्ष का विषय है। वहीं नारायण सिंह लोधी बी.ए तृतीय वर्ष के विद्यार्थी द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों जैसे साइक्लिंग, पर्वतारोहण आदि गतिविधियों में अपना विशेष स्थान बनाया है। इन विद्यार्थियों ने अपना अनुभव साझा करते हुए अपने साथियों से साथ आकर कार्य करने के लिए उत्साहित किया। बर्फीले पहाडों पर चलना कितना मुशकिल होता है, यह बताते हुये लद्दाख में नेशनल साइकलिंग के लिए चयन हुआ बताया गया। वहीं सुधांशु अत्रे बी.ए तृतीय वर्ष ने अपने एन0एस0एस0 अनुभव एवं महत्व को बताया । वहीं महाविद्यालय से काजल प्रजापति बी.ए तृतीय वर्ष ,सरिता द्विवेदी ने फायरिंग, नेहा अग्रहरी बी.एस.सी तृतीय वर्ष ने ट्रेकिंग एवं पेराग्लाईडिंग, वहीं मोनु कुशवाहा बी.ए द्वितीय वर्ष ने एन0एस0एस राज्य स्तरीय शिविर, अनूप सेन,रूपानी पटैल, दिव्या सोनी, निकिता पटैल,आस्था रैकवार, अभिषेक सेन, प्रिंस धनगर ने एक भारत श्रेष्ठ भारत राष्ट्रीय शिविर जैसे विभिन्न कार्यों के साथ महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। साथ हीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को बी प्रमाण पत्र प्राचार्य महोदय द्वारा प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ0 वर्षा दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 तरूण बाजपेई, प्रो0 बी0एम0 शुक्ला,डॉ0 विनोद सोनी प्रो0 शिखा ताम्रकार,डॉ0 पुष्पलता पचौरी, कु0 रूपा कहार, कु0 अदिती मिश्रा, श्रीमती पूर्णमा श्रीवास्तव एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।



