जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फायर एनओसी और सेफ्टी ऑडिट के बिना संचालित अस्पतालों में

मरीज का जीवन सुरक्षित नहीं इलाज न करायें : इंडियन पीपुल्स पार्टी

जबलपुर दर्पण। इंडियन पीपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मेडिकल माफिया की मिली भगत से मरीजों कि जिन्दगी से खिलवाड़ कर रही है और अस्पतालों में जीवन बचाने के लिए प्रत्येक अस्पताल में आग बुझाने के पुख्ता इन्तज़ाम बहुत प्राथमिक आवश्यकता है। और जिन भवनों में अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन भवनों की इलेक्ट्रिक फिटिंग और पावन सप्लाई की क्षमता उपयोग के अनुसार उपयुक्त है यह आवश्यक है। इन दोनांे कारणों से ही लगातार अग्नि दुर्घटनाएं अस्पतालों में हो रही है। फिर भी मप्र सरकार मेडिकल माफियाओं के दबाव में फायर एनओसी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट छूट देने की बात कर रही है। वह नागरिकों के जीवन को जोखिम में डाल रही है। मप्र मंे इसके पूर्व भोपाल और जबलपुर में हुए अग्निकाण्डों की जाँच पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। और सभी जाँचों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इंडियन पीपुल्स पार्टी की मांग है कि प्रत्येक अस्पताल में फायर एनओसी और इलेक्ट्रिक सेफ्टी ऑडिट के बिना मान्यता न दी जाये। मप्र विधानसभा में भी मप्र शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस बात को स्वीकारा है कि जबलपुर शहर की 90 प्रतिशत अस्पतालों में आग बुझाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। फिर भी जिला प्रशासन के द्वारा इन अस्पतालों पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। यदि किसी अस्पताल में अग्नि दुर्घटना होगी तो इसके लिए जिला कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88