न्याय सबके लिए :विवेकानंद विजडम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का आयोजन

जबलपुर दर्पण। विवेकांनद विज्डम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के परिसर में विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश एवम सचिव जिला विधिक सेवा उमा शंकर अग्रवाल के सानिध्य में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह जी विशिष्ट अतिथि एवम भेड़ाघाट टी आई रफीक खान मिडिएशन जज शाहिद खान जिला विधिक अधिकारी जिलानी जी पूर्व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती सरिता कौरव भेड़ाघाट नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन समाज सेवी पारस जैन इंटर्न श्रेयसी मैडम प्राचार्य शासकीय स्कूल अमाहीनोता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों अभिभावकों की उपस्थिति थी।इस अवसर पर विवेकानंद विजडम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की तीन जनपयोगी योजनाओं विवेकानंद शिक्षा संबल योजना ,विवेकानंद शिक्षा समर्थ योजना,विवेकानंद शिक्षा सहायता योजना लांच की गई।
उद्बोधन में अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के न्यायिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। एसडीएम अनुराग सिंह द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चो के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए सुलभ न्याय को स्पष्ट किया।नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा इस तरह के आयोजनों कों सराहा। अंत में सरिता कौरव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। भविष्य में सिविल आपराधिक पारिवारिक विवाद एवम अन्य विधिक विषयों और जनोपयोगी समस्याओं पर शिविर लगाया जाना प्रस्तावित है।स्कूल स्टाफ की सहभागिता से इस कार्यक्रम की उपस्थित लोगो ने सराहना की तथा मध्यम वर्गीय लोगो के लिए लागू शिक्षण योजनाओं की प्रसंशा की।उल्लेखनीय है विवेकानंद शिक्षा संबल योजना में नर्सरी से बारहवीं तक कुल ₹100000 शुल्क लिया जा रहा है जो 12वीं करने के बाद वापस किया जाएगा इस प्रकार स्कूली शिक्षा पूरी तरह से फ्री हो जाती है जोकि विवेकानंद शिक्षा समर्थ योजना में एकमुश्त पैसा जमा करने पर फीस में 50% की राहत है ।तीसरी योजना विवेकानंद शिक्षा सहायता योजना में सुविधा और गुणवत्ता विहीन स्कूलों से मुक्त होने पर 1 साल की पूरी फीस माफ की जा रही है।



