भारतीय अन्तराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का कर्टेन रेजर का होगा आयोजन
जबलपुर दर्पण। 8 वा भारतीय अन्तराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव दिनांक 21 से 24 जनवरी को भारत सरकार के पृथ्वी मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय आंतरिक विभाग,एवं म.प्र. शासन द्वारा किया जा रहा है यह कार्यक्रम भोपाल के मनिक में सम्पन्न होने जा रहा है जिसके कर्टेन रेजर कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज महाकौशल विज्ञान परिषद एवं मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद भापाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक रोहाणी ने कहा कि भारत की प्रतिमा की विश्व स्तर पर पहचान है। भोपाल के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी एवं शिक्षक भाग लें। मुख्य वक्ता डॉ. तृप्ता ठाकुर महानिदेशक राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशिक्षण संस्थान, दिल्ली ने कहा कि 8वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आयोजित इंवेट की संस्था 14 है जिसमें गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकार्ड, विज्ञानिका, न्यूज टैक्नोलॉजी मेगा साइंस एम्सपो, विज्ञान फिल्म फेस्टीवल स्टार्ट अप स्टूडेन्ट इन्नोवेशन साइज विपेज लोक कला विद्या आदि विद्याओं पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसका उद्देश्य विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत करना है।
कार्यक्रम में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पी.के. शिंगे, वैज्ञानिक डॉ. राजेश शिदे श्री घनश्याम सोनी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनीता शर्मा अध्यक्ष महाकोशल विज्ञान परिषद इंजी. प्रभात दुबे सचिव महाकोशल विज्ञान परिषद् उपस्थित रहे। कार्यक्र का संचालन डॉ. मुक्ता भटेले ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कमल कुशवाहा, डॉ. एस.के. महोबिया, डॉ. शिल्पा सक्सेना का सराहनीय सहयोग रहा।