ग्राम कुम्हड़ी में एम.आई.एम.टी. रासेयो विशेष शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के निर्देशन में एम.आई.एम.टी. महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना पुरूष एवं महिला इकाई के द्वारा समीपस्थ ग्राम कुम्हड़ी में दिनांक 15 से 21 फरवरी 2023 तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के रासेयो समन्वयक डॉ. अशोक मराठे एवं एम.आई.एम.टी. के चेयरमेन इंजी रूद्रेश तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित विशेष शिविर का उद्घाटन रासेयो जिला संगठक डॉ. दिलीप पाठक के मुख्य आतिथ्य, शिक्षाविद् आर.पी. शर्मा की अध्यक्षता, समाजसेवी डेलन सिंह पटेल एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी इंजी. जी. पी. सोनी सहित प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग की उपस्थिति में किया गया। जिला संगठक डॉ. दिलीप पाठक ने रासेयो के विशेष शिविर के लिए रासेयो इकाईयों को शुभकामनाऐं देते हुए रासेयो के मूलभूत उद्देश्यों से परिचित कराया। शिक्षाविद् आर. पी. शर्मा ने शिविरार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी डेलन सिंह पटेल एवं इंजी. जी. पी. सोनी ने रासेयो को व्यक्तित्व विकास एवं सुदृढ़ समाज के लिए महत्वपूर्ण घटक निरूपित किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने स्वागत उद्बोधन एवं रासेयो विशेष शिविर की मूलभूत अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी नीलेश सोनी ने अवगत कराया कि शिविर के दौरान विविध कार्यक्रम संचालित किए जाएगें। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ रासेयो के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। स्वयंसेवक साक्षी रजक एवं महिमा रैकवार लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी गई। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती आराधना दुबे ने कार्यक्रम का संचालन एवं एन.सी.सी. अधिकारी मेजर पराग नेमा ने आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान स्थानीय विद्यालयों से प्राचार्य सुश्री गायत्री भरद्वाज, श्रीमती निर्मला साहू, प्रधान पाठक एन. एल. यादव गणमान्यजन मुकेश रजक, रूपसिंह लोधी, ज्ञानसिंह लोधी, राम प्रसाद लोधी, हाकम सिंह लोधी, राजाराम लोधी, शैलेन्द्र लोधी, श्रीमती रामकली बाई, श्रीमती संध्या मेहरा, सूरज मेहरा, अन्नीलाल रजक, मलखान मेहरा, कालूराम मल्लाह, सुन्दर मेहरा, यशवंत पटेल एम.आई.एम.टी. से स्टॉफ मेम्बर्स सुश्री प्रियंका मुड़िया एवं मो. आरिफ कुरैशी, दल नायिका आरती मेहरा, दल नायक शुभम लोधी सहित शिविरार्थी स्वयंसेवक एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों की विशेष उपस्थिति रहीं।



