संतो की कृपा से ही भगवद् प्राप्ति संभव- आचार्य पं. हिमांशु तिवारी

जबलपुर दर्पण। साईंखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले नर्मदा क्षेत्र सोनादहार घाट ( पिप्लेश्वर तीर्थस्थल) पर नर्मदा भक्त मंडल द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विगत दिवस व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक आचार्य पंडित हिमांशु तिवारी ने संतो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा संतो की कृपा एवं मार्गदर्शन से ही भगवान की प्राप्ति संभव। पंडित श्री हिमांशु तिवारी ने उदाहरण देते हुए बताया की अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कृपा एवं अलख से शिवालयों में जो भीड़ देखने को दृष्टिगोचर हो रही है, ऐसी भीड़ पूर्व में नही दिखती थी जो आज दिख रही है। यही संतों के मार्गदर्शन से ही भगवान तक पहुँचना एवं जुड़ना ही संत कृपा कहलाती है। सनातन धर्म को अग्रेसर ले जाने के लिए संतो के सानिध्य में रहना अत्यंत आवश्यक है।



