जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना संपन्न

जबलपुर दर्पण। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के संपन्न चुनाव उपरांत गुरुवार को मतगणना, स्टेट बार कौंसिल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष अहादुल्ला उसमानी, को-चेयरमेन शैलेंद्र वर्मा, सचिव प्रशांत दुबे की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्वक अध्यक्ष पद की मतगणना संपन्न हुई। इस दौरान अनुशासन समिति के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की विशेष रूप से उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मतगणना के दौरान कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और उपस्थित अधिवक्ताओं के धैर्य पूर्वक चुनाव में भाग लेने एवं मतगणना में सहयोग करने पर पर्यवेक्षकों ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष पद की मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी आर. के. सिंह सैनी को म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार चौधरी तथा पर्यवेक्षक अहादुल्ला उसमानी, शैलेंद्र वर्मा तथा अखंड प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए, जिला अधिवक्ता संघ की नवगठित होने वाली कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ताओं के हितार्थ बेहतर कार्य किए जाने हेतु उज्जवल भविष्य की कामना की।



